Thursday, March 14, 2013

One n Only मेरी प्यायी चाय (My take on Tea)

अदरक वाली मेरी प्यारी चाय,
समोसे चटनी  के साथ  वाली चाय 
irctc की fake चाय 
पोहा फ़फ़ड़ा के  साथ वाली गुजराती चाय 
गन्दी गिलास मे ठेले वाली चाय।
सूटे के कॉम्बो वाली चाय।।
बरगद के निचे नुक्कड़ वाली चाय 
इंडियन टी सेंटर मे लड़की के साथ वाली पोश चाय 

ऑफिस वाली लेट नाईट  चाय 
एग्जाम मे अर्ली मोर्निंग वाली चाय 
प्यारी प्यारी मेरी चाय 
struggler की कटिंग  चाय
डाइटर(dieter) की ग्रीन  चाय (green tea)
सबसे बढ़िया सबसे अलग 
मेरी प्यारी मम्मी वाली   चाय 

सूड़ सूड़ करके कोई पीता चाय 
कोई प्लेट मे पीता चाय 
घाट बदले जगह बदली 
तरीके बदले मौसम बदले 
पर बदली न मेरी चाय
मेरी प्यारी मेरी गरमा गरम चाय 
इ लव यु चाय 

PS: dedicated to all the tea lovers and all my tea partners with whom i drink my Tea.